सऊदी से लौटा, लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार – Live Hindustan

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। फर्जी पासपोर्ट के सहारे सऊदी की यात्रा करके लौटने वाले युवक को लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन की सूचना पर जिले की पुलिस टीम लखनऊ पहुंची और ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को सोमवार को लेकर जिले में आई। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी।तत्कालीन एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पासपोर्ट सत्यापन में अनियमितता की शिकायत पर पूर्व सीओ अंशुमान मिश्रा से जांच कराई थी। जांच में वर्ष 2020-21 में कुल 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी का मामला सामने आया था। 96 ऐसे लोगों को पासपोर्ट सत्यापित कर दिया गया था,जो दर्शाए गए पते पर रहते ही नहीं थे।

वे लोग दूसरे जिले के निवासी है। इनमें कई लोगों का नाम पता गलत दर्शाया गया था। इसके अलावा कई ऐसे लोगों का पासपोर्ट सत्यापित कर दिया, जिस पर आपराधिक केस दर्ज है। 47 लोग गलत नाम पते पर पासपोर्ट बनवा कर कांगों,दुबई, बैंकाक, कुवैत, इराक, थाईलैंड, सऊदी आदि देशों में चले गए है। ऐसे कुछ लोगों को चिन्हित कर पकड़ने के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। विवेचक सीओ सदर प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि लुक आउट सर्कुलर के जरिए 21 जून 2026 को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों ने फर्जी पासपोर्ट के सहारे सऊदी की यात्रा कर लौटने वाले आरोपी संदीप कुमार पुत्र राम आशीष निवासी बंडा बाजार थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर को पकड़ लिया। सूचना के बाद बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार को लखनऊ भेजा गया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस टीम आरोपी को लेकर सोमवार को जिले में लौटी। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करके कोर्ट भेजा गया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News