राजखरसावां से गुवा तक अपग्रेड होगी रेल लाइन – Live Hindustan

रेलवे सुरक्षित परिचालन और ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की योजना से लाइन एवं अन्य सिस्टम में सुधारने में जुटा है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से लोडिंग में यार्ड की लूप लाइन मरम्मत का आदेश हुआ है। इससे राजखरसावां से पदापहाड़, जरोली, बलानीखदान एवं बड़ाजामदा होकर गुवा तक लाइन बदली जाएगी। चक्रधरपुर मंडल में ट्रेन परिचालन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की योजना से लाइन का काम होगा। इससे छह स्टेशनों एवं यार्ड के आसपास ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे लूप लाइनों को बदलने के साथ सिग्नल व प्वाइंट सिस्टम को दुरुस्त कर आधुनिक बनाएगा, ताकि मालगाड़ियों से सुरक्षित परिचालन और ढुलाई बढ़ाने का लक्ष्य पूरा हो सके।
मालूम हो कि यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को तेज स्पीड में सुरक्षित और समय से चलाने के लिए रेलवे आसनबनी से झारसुगुड़ा तक लगातार ब्लॉक लेकर लाइन को अपग्रेड कर रहा है। आद्रा मंडल भी लगातार ब्लॉक कर लाइन यार्ड और परिचालन सिस्टम की स्थिति सुधार रहा है। हालांकि, यात्री ट्रेनों को समय पर चलाने और मालगाड़ियों को खड़ी करने के लिए टाटानगर यार्ड में दो और आदित्यपुर में तीन स्टेबलिंग लाइन बिछाने के साथ चक्रधरपुर मंडल गम्हरिया, बिरबांस, सीनी, सोनुआ, टुनिया, राजखरसावां, लोटापहाड़ एवं अन्य स्टेशनों के पास लूप लाइन बनाने की तैयारी में है। वहीं, मनीकुई व टाटानगर के बहलदा मार्ग में लूप लाइन का काम अंतिम चरण में है। हल्दीपोखर के पास कोचिंग टर्मिनल और गोविंदपुर में ब्लॉक स्टेशन बनाने की योजना है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News