भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सोमवार को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के समापन पर किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में अंश निर्धारण के सैकड़ों मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। उन्होंने मांग की कि इन सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि किसानों को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने और तकनीकी त्रुटियों को तत्काल दूर करने की मांग उठाई गई।
जिलाध्यक्ष ने खाद और बीजों की कालाबाजारी पर नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बाजार में कृत्रिम कमी दिखाकर ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर जैसी कठोर कार्रवाई हो। नकली कीटनाशक, नकली बीज और मिलावटी उर्वरकों की बिक्री करने वाली कंपनियों और दोषी अधिकारियों को जेल भेजा जाए। साथ ही खराब व फेल बीजों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और बीज वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि यदि तहसील व जिला स्तर पर विशेष किसान समाधान शिविर लगाकर इन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) पूरे जिले में एक बड़े और उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। इस दौरान अमित गंगवार, फरीद खां, अवतार सिंह, बाबर खां, सुशील कुमार शर्मा, लीलाधर दिवाकर, शाहिद खां, रामपाल पटेल, पप्पू मलिक, संजय कुमार, रामनाथ मौर्य, ब्रजेश गंगवार, फूल सिंह गंगवार और जिला मीडिया प्रभारी अब्दुल रज्जाक खान सहित भारी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play