कैथल में आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की ओर से शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से किसानों द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया जाएगा। जिलेभर के किसान करनाल रोड स्थित सर छोटूराम चौक पर सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक इकट्ठे
कहा-ट्रेड डील किसानों के लिए खतरा
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष महाबीर चहल नरड़ ने कहा भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर जिस प्रकार जानकारी सामने आ रही है यह समझौता देश के किसानों, पशुपालकों, डेयरी, पोल्ट्री फार्म, उद्योग व भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इससे किसानों की खेती के खतरा आने वाला है और किसान बिलकुल खत्म हो जाएगा। जैसे पहले भी भारत में कम्पनियां आई थी और सब कुछ उनके उपर ही निर्भर था।
एमएसपी को खत्म करने का आरोप
उसी प्रकार से अब अगर ट्रेड डील लागू होगी तो अमेरिका की गेहूं, चावल, दाल, मक्का, दूध और सब्जियां अमेरिका से आएंगी। ऐसे में भारत के किसान जो छोटी जोत के किसान हैं, वे खुद खेती नहीं कर सकेंगे। ट्रेड डील लागू करके केंद्र सरकार MSP खत्म करना चाहती है। इससे भारत का किसान बर्बाद हो जाएगा।
इस डील से आगे आने वाले समय में अमेरिका अपनी मनमर्जी से रेट निर्धारित करेगा और महंगे दामों में उत्पाद बेचेगा। इसलिए किसान संगठनों ने पहले ही ट्रेड डील का विरोध करने फैसला लिया हुआ है। उन्होंने किसानों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शन में भाग लें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.