मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, कौन हैं जॉर्ज कुरियन? जानें संभाल रहे थे कौन सा मंत्रालय – India.Com

Who is George Kurian: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को राज्य मंत्री (MoS) के पद से इस्तीफा दे दिया है. वह अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभल रहे थे. उनका छह साल का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए दूसरा मौका नहीं दिया है. राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत जॉर्ज कुरियन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. कुरियन के अलावा, रवनीत सिंह बिट्टू, जिनका राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है, उन्हें 18 जून के चुनावों के लिए दोबारा नामांकित नहीं किया गया.

कुरियन ने रविवार, 9 जून 2024 को नई केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 11 जून 2024 को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का कार्यभार संभाला.

65 वर्षीय कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री (MoS) के तौर पर काम कर रहे थे. वह भाजपा के एक सीनियर नेता हैं जो 1980 में पार्टी की शुरुआत से ही इसके सदस्य रहे हैं और उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी प्रैक्टिस की है.
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले की एट्टुमानूर नगर पालिका के नाम्बियाकुलम में हुआ था. उन्होंने नाम्बियाकुलम में स्कूली शिक्षा पूरी की, जिसके बाद उन्होंने कानून (लॉ) में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. इससे पहले, कुरियन ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तत्कालीन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के रूप में काम किया था.

कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया, जिसके कारण उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा. कहा जाता है कि केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें दोबारा नॉमिनेट नहीं किया गया.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News