एनटीपीसी औरैया को राजभाषा हिंदी में मिला प्रथम स्थान: उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए सम्मानित – Dainik Bhaskar

एनटीपीसी औरैया ने वर्ष 2025-26 में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की राजभाषा नीति का उद्देश्य राजकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और प्रशासनिक कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गेल पाता, औरैया द्वारा एनटीपीसी औरैया को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, भारत सरकार की राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन हेतु किए गए निरंतर और सराहनीय प्रयासों के फलस्वरूप प्रदान किया गया है।
23 जून 2026 को आयोजित
यह उल्लेखनीय है कि नराकास, गेल पाता, औरैया द्वारा एनटीपीसी औरैया को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। यह संस्था की राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का प्रमाण है। 23 जून 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में एनटीपीसी औरैया के परियोजना प्रमुख श्री शुभाशीष गुहा ने संस्था की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया।
पुरस्कार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के उप निदेशक श्री छबिल कुमार मेहेर की गरिमामयी उपस्थिति में नराकास के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक गेल, श्री अजय कुमार त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप एनटीपीसी औरैया को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
अनुपालन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध
इस अवसर पर प्रबंधक (मानव संसाधन एवं राजभाषा) श्री आलोक अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी औरैया कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, राजभाषा संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा भारत सरकार की राजभाषा नीति के सफल अनुपालन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह उपलब्धि एनटीपीसी औरैया के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। संस्था कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, राजभाषा संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयासरत रही है।
यह सम्मान एनटीपीसी औरैया को भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक उत्साह, ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News