किसानों को 48 घंटे में भुगतान दिलाने की तैयारी: शाह – Live Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2014 में बंद होने की कगार पर पहुंच चुका नाफेड आज 30 हजार करोड़ रुपये के कारोबार और 500 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ 74 लाख से अधिक किसानों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों और बाजार के बीच मौजूद बिचौलियों की भूमिका खत्म करना है। इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का भुगतान बिक्री के 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में मिल सके। शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महास federation (नाफेड) के ई-नीलामी पोर्टल NAFEX.in का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नाफेड ने चार नई पहलें नाफेक्स डॉट इन, दृष्टि, ईआरपी और नाफेड कल्याण शुरू की हैं। शाह ने कहा, अब समय है कि नाफेड और एनसीसीएफ पूरी पारदर्शिता के साथ दलहन तथा अन्य फसलों का एक-एक दाना सीधे किसानों से खरीदें, बिचौलियों के पूरे तंत्र को समाप्त करें और मुनाफा जिन किसानों का हक है, वह उन तक अवश्य पहुंचाएं। गृह मंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महास federation (एनसीसीएफ) और नाफेड देश के किसानों से दलहन का एक-एक दाना सीधे खरीदने की व्यवस्था विकसित करेंगे। इससे किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा और देश दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में दलहन, मक्का तथा अन्य कृषि उत्पादों की सीधी खरीद के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। अब इसे गांव स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने नाफेड और एनसीसीएफ से पूरी पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ कार्य करने का आह्वान किया。

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि नाफेड ने जैविक खेती, बीज उत्पादन, खुदरा व्यापार, जैव उर्वरक निर्माण, खाद्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर कार्य किया है। सहकारिता मंत्रालय के गठन के समय नाफेड का कारोबार 20 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले दो वर्षों में यह कारोबार 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। अमित शाह ने बताया कि नाफेड का शुद्ध लाभ 139 करोड़ रुपये से बढ़कर 405 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसकी कुल संपत्ति 358 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,050 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि नाफेड अब एक मजबूत और आत्मनिर्भर संस्था के रूप में उभरा है।

अमित शाह ने घोषणा की कि नाफेड अपने मुनाफे का एक प्रतिशत हिस्सा किसान परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के लिए छात्रवृत्ति के रूप में खर्च करेगा। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के साथ उनका सपना साकार हुआ है। आज पूरा देश एक संविधान और एक निशान के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रहा है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News