नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया एवं फुटपाथ व्यापारी एकता समिति की ओर से मंगलवार को शहर के पटरी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पटरी दुकानदारों को विशेषज्ञों ने बताया कि दुकानों में कैसे सुरक्षित खाद्य पदार्थ देकर लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उद्योगपति विदुप अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों को मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री से बचना चाहिए और ग्राहकों को भी शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
फुटपाथ व्यापारी एकता समिति के मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता, गल्ला-तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केशरवानी ने कहा कि लगातार लोगों के स्वास्थ्य का गिरता स्तर चिंता का विषय है। इससे बचने के लिए खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक कमल पांडेय ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों, स्वच्छता मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उद्घाटन कार्यक्रम में विकास अग्रहरि, लीलावती पांडेय, गणेश गुप्ता, अवधेश निषाद, श्याम देव, सुमन ठाकुर, अंशुल अग्रवाल, रानी केसरवानी, सोनी गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अतुल खन्ना मौजूद रहे। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी बुधवार को कार्यशाला के मुख्य अतिथि होंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play