बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती (मेडिकल कॉलेज) में कूटरचित अभिलेख के आधार पर प्रवेश लेने का मामला सामने आया है। यह पूरा प्रकरण बलिया जनपद के सदर तहसील के तहसीलदार की जांच में सामने आया। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज बस्ती में प्रवेश के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर कूटरचित अभिलेख तैयार किए गए। इसका प्रयोग मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए किया गया। इस संबंध में बलिया जनपद की कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण बस्ती जनपद से जुड़ा होने के कारण ऑनलाइन जीरो एफआईआर के तहत केस को बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थाने पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि मुकदमे की जांच शुरू कर दी गई है।बलिया जनपद के सदर तहसील के तहसीलदार अतुल हर्ष ने तहरीर देकर बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कूटरचित अभिलेख का प्रयोग करने की शिकायत हुई। इस संदर्भ में जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि रिया देव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का कूटरचित अभिलेख तैयार करके महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में प्रवेश के लिए प्रयोग किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार ने बलिया जनपद के कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली बलिया में आरोपिता रिया देव निवासी शाहपुर पोस्ट बढ़वलिया, तहसील व जिला बलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रकरण बस्ती जनपद से जुड़ा होने के कारण इस केस को जिले के पुरानी बस्ती थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुरानी बस्ती थाने के एसआई शैलेन्द्र शुक्ला को मुकदमे की जांच सौंपी गई है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play