सिंगरौली में कुटुंबा के युवक की संदिग्ध मौत – Live Hindustan

कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटुंबा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सिद्धार्थ कुमार सिंह उर्फ जेडी की मध्य प्रदेश के सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार को परिजनों को फोन पर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
सिद्धार्थ, अमित कुमार सिंह उर्फ दारा सिंह का पुत्र था। परिजनों के अनुसार वह सिंगरौली में रहकर पढ़ाई कर रहा था तथा अपने एक रिश्तेदार की कंपनी में पार्ट टाइम काम भी करता था। बताया गया कि घटना वाली रात वह दो मंजिला मकान की छत पर सोया था। मंगलवार सुबह उसका शव मकान के नीचे स्थित खेत में पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस खेत में शव मिला, वहां घटना से करीब तीन घंटे पहले लगातार बारिश हुई थी और जमीन पूरी तरह गीली थी। ऐसे में केवल छत से गिरने के कारण मौत होने की बात उन्हें सहज रूप से स्वीकार नहीं हो रही है। उनका मानना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य, ग्रामीण गोलू सिंह, शिवम सिंह, छोटू सिंह, आलोक सिंह, अनुज सिंह तथा मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन कुमार सिंह सिंगरौली के लिए रवाना हो गए। परिजनों के पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। शव को लेकर परिजन गांव लौट रहे हैं। मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि परिजनों के साथ अस्पताल और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया है।
सिद्धार्थ की मां हेमलता कुमारी कुटुंबा मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि पिता किसान हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े सिद्धार्थ की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीण शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र बीते, आर्द्रा में भी पर्याप्त वर्षा नहीं; धान की बुआई प्रभावित मदनपुर, एक संवाददाता। मानसून की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र समाप्त होने के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है, जबकि आर्द्रा नक्षत्र में भी बारिश नहीं होने से धान की बुआई प्रभावित हो रही है।
किसानों का कहना है कि रोहिणी नक्षत्र में धान बीज की बुआई शुभ और अनुकूल मानी जाती है तथा सामान्यतः इसी अवधि में धान की खेती की तैयारी शुरू हो जाती है। पलकिया निवासी किसान परमानंद सिंह, पंकज सिंह, रामजन्म महतो, धर्मेंद्र कुमार मेहता तथा शिवगंज निवासी मुंशी प्रसाद मेहता ने बताया कि रोहिणी और आर्द्रा नक्षत्र में धान बीज की बुआई करने से समय पर बिचड़ा तैयार हो जाता है, जिससे रोपाई भी निर्धारित समय पर हो पाती है और अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा नहीं होने से अधिकांश किसान अब तक बुआई शुरू नहीं कर सके हैं। हालांकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) आकृति तिवारी ने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धान की खेती के लिए अभी पर्याप्त समय है और आर्द्रा नक्षत्र के बाद भी धान बीज की बुआई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्षा में देरी से किसानों को अत्यधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
न्यायालय के वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के पौथू थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पाठक बिगहा निवासी विरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News