भरावपर: 70वीं BPSC में भाई-बहन ने एक साथ मारी बाजी, दोनों बने स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर – Live Hindustan

भरावपर: 70वीं BPSC में भाई-बहन ने एक साथ मारी बाजी, दोनों बने स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर शुभंकर राज 514वीं रैंक, शिवांगी 711वीं रैंक पर चयनित, परिवार में खुशी की लहर_

रहुई :- रहुई संवाददाता 70वीं BPSC परीक्षा के परिणाम में बिहारशरीफ के भरावपर मोहल्ला निवासी भाई-बहन ने एक साथ सफलता हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। शुभंकर राज ने 514वीं रैंक के साथ स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन पाया, जबकि उनकी छोटी बहन शिवांगी ने 711वीं रैंक लाकर इसी पद पर सफलता हासिल की। एक ही घर से भाई-बहन का एक ही पद पर चयन होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने दोनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।

शिवांगी ने बताया कि उन्होंने 2012 में डीएवी पब्लिक स्कूल बिहारशरीफ से मैट्रिक, 2014 में आरपीएस विद्यालय से इंटरमीडिएट और 2022 में पीएमसीएच पटना से बैचलर ऑफ ऑक्युपेशन थेरेपी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दूसरे ही प्रयास में BPSC की परीक्षा पास कर ली। वहीं शुभंकर राज ने 2013 में कैम्ब्रिज स्कूल पहाड़पुरा से मैट्रिक, 2015 में आरपीएस स्कूल से इंटरमीडिएट और 2019 में जीडीएम कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता पाई। दोनों भाई-बहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई के निरंतर सहयोग को दिया।

उन्होंने बताया कि वे रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। पिता कुमुद कुमार मेडिकल स्टोर संचालक हैं और माता संगीता देवी गृहिणी हैं। परिवार ने मध्यम संसाधनों के बीच बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कराई।

दोनों ने कहा कि स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन के बाद भी उनकी पढ़ाई जारी रहेगी। अब अगला लक्ष्य UPSC परीक्षा में सफलता हासिल करना है। वे आगे भी कड़ी मेहनत करेंगे और प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News