संदिग्ध हाल में होमगार्ड का तख्त के नीचे खून से लथपथ से मिला शव – Live Hindustan

बबुरी(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड के एक जवान का शव घर में तख्त के नीचे मिला। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। परिवार के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आने इंतजार कर रही है।

बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव विजय कुमार भारती अलीनगर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम करीब छह बजे घर पहुंचे थे। रात में भोजन करने के बाद सोने चले गए। परिजनों ने बताया कि वह रोजाना सुबह घर से बाहर टहलने के लिए जाते थे। बुधवार की सुबह जब वह बाहर नहीं निकले तो बेटी आराधना उन्हें जगाने गई तो देखा की पिता का शव तख्त के नीचे खून से लथपथ पड़ा है। यह देखकर वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर बहू और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबुरी थानाध्यक्ष किशोर चौबे ने बताया कि मृतक के कान से खून निकलने के निशान मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनके मोबाइल पर काल आई थी। वह कमरे से बाहर गए थे। सुबह उनका शव मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

इनसेट

छोटी बेटी की पांच जुलाई को होनी थी रिंग सेरेमनी

बबुरी। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव विजय कुमार भारती 1995 में होमगार्ड में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी का निधन करीब बारह साल पहले हो चुका है। उनके एक बेटा विकास भारती और तीन बेटिया नीतू, साधना और आराधना हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी आराधना की शादी होने वाली थी। पांच जुलाई को रिंग सेरेमनी (छेका) की रश्म पूरी कराई जानी थी। पिता के निधन के बाद परिवार में बच्चों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के समय बेटा विकास भी नहीं था। वह वाराणसी में निजी काम पर गया था और घर में बहू और छोटी बेटी थी। सूचना पर दो बेटियां और बेटे के अलावा रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई。

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News