विवि में यूजी नामांकन 25 जून से, 8 जुलाई तक खुला रहेगा चांसलर पोर्टल – Live Hindustan

राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि।

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) सत्र 2026-30 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर बुधवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं छात्रहित में संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 25 जून से 8 जुलाई तक खुला रहेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

11 जुलाई को प्रकाशित होगी मेरिट सूची…

नामांकन समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रथम मेरिट सूची 11 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची के आधार पर 13 जुलाई से 23 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालयों में नामांकन लिया जाएगा। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 25 जुलाई को जारी की जाएगी तथा इसके आधार पर 27 जुलाई से 1 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 3 अगस्त से सभी महाविद्यालयों में प्रारंभ कर दी जाएंगी।

केवल मान्यता प्राप्त एवं संबद्ध महाविद्यालयों में ही प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी…

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन महाविद्यालयों की संबद्धता समाप्त हो चुकी है, उनमें किसी भी प्रकार का नामांकन नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा केवल मान्यता प्राप्त एवं संबद्ध महाविद्यालयों में ही प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। बैठक के दौरान स्नातक स्तर पर संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश योग्यताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, बीसीए एवं अन्य वोकेशनल कोर्सों में भी नामांकन लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित विषयों एवं स्वीकृत सीटों (इन्टेक) के अनुरूप तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर नामांकन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) डॉ. जैनेन्द्र यादव ने छात्रों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं चांसलर पोर्टल पर आवेदन करने का प्रयास करें। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई होती है, तो वह संबंधित महाविद्यालय परिसर में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सहायता ले सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार बाहरी इंटरनेट कैफे में तकनीकी त्रुटियों या गलत प्रविष्टियों के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालयों में सीएससी केंद्र की व्यवस्था की गई है, जहां छात्र सुरक्षित एवं सही तरीके से अपना आवेदन भरवा सकते हैं। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव, प्रोक्टर डॉ. राजीव कुमार, सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तर, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, विज्ञान संकाय के डीन डॉ. निलेश कुमार, सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. टी.पी. सिंह, मानविकी संकाय के डीन डॉ. बसन्त गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बिजय कुमार, संथाली विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील टुडू, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत सोरेन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष दीपक कुमार दास एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो संख्या-32-नामांकन प्रक्रिया को लेकर बैठक करती कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News