जिले के गांवों को ‘डिजिटल क्रांति’ से जोड़ेगा बीएसएनएल – Live Hindustan

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया नीति के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक डिजिटल हाईवे का शुभारंभ किया है। सरकार की ओर से वित्तपोषित ‘भारतनेट’ (फाइबर टू द होम) नेटवर्क के माध्यम से अब जिले के ग्रामीण परिवारों तक न केवल तेज गति का इंटरनेट पहुंचेगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक बड़ा द्वार भी खुलेगा। बीएसएनएल ने इसके तहत ‘ग्रामीण प्रवेश योजना’ तथा ग्रामीण उद्यमियों के लिए ‘भारतनेट उद्यमी’ योजना की रूपरेखा जारी की है。
कम्पनी के प्रचालन क्षेत्र प्रमुख सुजीत कुमार गौतम के अनुसार, डिजिटल समावेशन के साथ-साथ बीएसएनएल स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘भारतनेट उद्यमी’ बनने का निमंत्रण दे रहा है। इस योजना के तहत कोई भी स्थानीय नागरिक बेहद कम निवेश के साथ अपने ब्लॉक और ग्राम पंचायत में बीएसएनएल का साझीदार बन सकता है और अपने गांव को एक ‘स्मार्ट विलेज’ में तब्दील कर सकता है।
‘भारतनेट उद्यमी’ से कमाई भी : इस योजना से जुड़ने के लिए युवाओं को विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ‘भारतनेट उद्यमी’ विकल्प का चयन कर पंजीकरण करना होगा। 20 दिनों के भीतर डिजिटल एग्रीमेंट के बाद अगले तीन महीने में मिनी ऑप्टिकल लाइन टर्मिनल की स्थापना कर सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। यदि उद्यमी सौ से अधिक कनेक्शन स्थापित करता है, तो वह आसानी से ₹20 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमाई कर सकता है।
259 रुपए में असीमित ब्रॉडबैंड : प्रचालन प्रमुख ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए मात्र 259 प्रति माह में असीमित ब्रॉडबैंड इंटरनेट, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर असीमित मुफ्त वॉइस कॉल और साथ ही मुफ्त वेव्स ओटीटी तथा 150 से अधिक लाइव टीवी चैन से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का पैकेज दिया जा रहा है । ग्राहकों के लिए मॉडम और इंस्टॉलेशन की सुविधा निःशुल्क रखी गई है। विशेष रूप से गांवों के लिए तैयार की गई इस सेवा से ग्रामीण छात्र ऑनलाइन शिक्षा, नागरिक ई-गवर्नेंस सेवाएं, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे अपने घरों में प्राप्त कर सकेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News