गुरुग्राम,दीपक आहूजा। सोनीपत मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की सीईओ मोना श्रीनिवास ने मंगलवार को सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए के इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का दौरा किया। इसके तर्ज पर सोनीपत में आईसीसीसी बनाने की योजना है। जीएमडीए के स्मार्ट सिटी प्रभाग के प्रमुख सुशील कुमार ने इसकी कार्यप्रणाली, विशेषताओं के बारे में बताया। लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि किस प्रकार इससे शहर की निगरानी, यातायात प्रबंधन, शिकायत निवारण, आपातकालीन सेवाओं व अन्य नागरिक सुविधाओं का संचालन किया जा रहा है। जीएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन भांकर, एसएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीणा हुड्डा मौजूद रही।
उन्हें बताया कि जीएमडीए ने गुरुग्राम और मानेसर के 218 स्थानों पर 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। 258 स्थानों पर 2722 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 300 किलोमीटर भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है। कैमरों की सहायता से रोजाना करीब 3500 ई-चालान किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में इस प्रणाली के माध्यम से आठ लाख ई-चालान जारी किए गए थे, जबकि साल 2026 में अब तक करीब साढ़े तीन लाख चालान किए जा चुके हैं। नगर निगम की 20 हजार व जीएमडीए की 878 स्ट्रीट लाइटों को आईसीसीसी से जोड़ा है। इससे स्ट्रीट लाइटों की रियल टाइम निगरानी, खराबी की पहचान और समय पर रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।-
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play