चार परीक्षाओं में धांधली से एक करोड़ छात्र प्रभावित : कांग्रेस – Live Hindustan

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में पार्टी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोरनाथ शाहदेव, मीडिया संयोजक डॉ तौसीफ और प्रवक्ता सोनाल शांति ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन किया। प्रवक्ताओं ने देश में परीक्षाओं की बदहाली, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि साल 2014 से 2024 के बीच देश में लगभग 89 पेपर लीक के मामले सामने आए, जिस कारण 48 बार दोबारा परीक्षाएं करानी पड़ीं। प्रवक्ताओं ने कहा कि सिर्फ चार बड़ी परीक्षाओं में हुई धांधली के कारण एक करोड़ से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं।

नीट यूजी 2026 के लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ और अब मामला सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इसी तरह से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा रद्द हुई, जिससे 48 लाख छात्र प्रभावित हुए। सीटेट 2021 पेपर लीक की वजह से 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों को झटका लगा। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा होने के अगले ही दिन इसे रद्द करना पड़ा, जिससे 11 लाख छात्र प्रभावित हुए और दोबारा परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार के अपने आधिकारिक आंकड़े ही उसकी कछुआ चाल को बयां करते हैं। एक मार्च 2023 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9,64,359 पद खाली पड़े थे। वहीं, एक जुलाई 2024 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भी 84,106 वैकेंसियां थीं। रेलवे भर्ती की बात करें तो 2004-14 के बीच जहां 4.11 लाख भर्तियां हुईं, वहीं 2014-24 के बीच यह आंकड़ा मामूली बढ़त के साथ सिर्फ 5.02 लाख तक पहुंच सका, जबकि नौकरी चाहने वाले आवेदकों की संख्या इस दौरान करोड़ों में पहुंच चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती है। साथ ही, शिक्षा के स्तर में सुधार और युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए शिक्षा बजट में बढ़ोतरी की भी मांग करती है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News