Feedback
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का आरोप है. जांच एजेंसियों का दावा है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए संगठन के एक हैंडलर से जुड़ी हुई थी. इसी मामले में राजस्थान ATS ने कार्रवाई की है. अब उसके मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
मामले की शुरुआत सैन्य खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद हुई. इसके आधार पर राजस्थान ATS ने जांच शुरू की और फिर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पकड़ी गई इस महिला की पहचान बाबीबा धाकड़ के रूप में हुई है. शुरुआती पूछताछ में एक बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है. बाबीबा ने इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन कलमा पढ़कर इस्लाम कबूल किया था. धर्म बदलने के बाद उसने अपना नया नाम खदीजा रख लिया था. नाम बदलने के बाद से ही वह पूरी तरह संदिग्ध रास्ते पर चल पड़ी थी.
सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच
एजेंसियों का कहना है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के एक कथित हैंडलर के संपर्क में थी. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बातचीत का दायरा कितना बड़ा था और क्या इस संपर्क का इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि के लिए भी किया जा रहा था. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं. जांच का एक बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि महिला अकेले काम कर रही थी या उसके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ था. इसके अलावा, पैसों के लेनदेन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.
फिलहाल एजेंसियां पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हैं. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कथित नेटवर्क कितना बड़ा था और इसके पीछे क्या मकसद था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू