-अधिक बिजली लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में डिस्कॉम के साथ प्रवर्तन एजेंसियों की टीमें चला रहीं अभियान -अभियान में अब तक एक करोड़ यूनिट की बिजली चोरी रोकी गई
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के निर्देश पर डिस्कॉम और प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में जांच कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
अब तक एक करोड़ यूनिट से अधिक बिजली चोरी रोकी जा चुकी है।
पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मंडल में आने वाले कमरुद्दीन नगर से प्रवर्तन टीमों ने कार्रवाई शुरू की। इस क्षेत्र में बिजली का लाइन लॉस 56.4 प्रतिशत तक पहुंच गया था। अवैध व्यावसायिक व औद्योगिक इकाइयां ओवरहेड लाइनों से अनधिकृत कनेक्शन लेकर बिजली चोरी कर रही थीं, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 24.4 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। कमरुद्दीन नगर में चलाए गए अभियान में अब तक एक करोड़ यूनिट से अधिक बिजली चोरी रोकी जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 34 हजार यूनिट की चोरी पर अंकुश लगा है। इस सफलता के बाद यही मॉडल दिल्ली के अन्य लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है。
इस कार्य में जुटी एजेंसियों के मुताबिक, अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात लगाया रहा है। बिजली चोरों की पहचान के लिए आधुनिक डेटा एनालिटिक्स का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा, संवेदनशील बिजली लाइनों को चोरी-रोधी आर्मर्ड तारों से बदला जाएगा, ताकि भविष्य में अवैध कनेक्शन लेना संभव न हो सके। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी में पकड़े जाने वाले अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कनेक्शन तत्काल काटे जाएंगे, भारी जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर परिसरों को सील भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ईमानदार उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
——
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play