पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव कल से – Live Hindustan

पीरटांड़, प्रतिनिधि। तीर्थराज श्री सम्मेदशिखर जी स्थित गुणायतन में 25 जून से 1008 भगवान जिनेन्द्र देव का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में धार्मिक विधियां पूरी की जायेगी। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरती मधुबन स्थित गुणायत में साधनारत मुनि प्रमाणसागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की गई है। पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है। आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के जुटने की संभावना है। कार्यकम के तहत 25 जून को साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक विधि विधान से ध्वजारोहण एवं मंडप उद्घाटन के साथ पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुवात की जायेगी। जिनेंद्र भगवान का गर्भ कल्याणक के साथ धार्मिक विधियां पूरी की जायेगी।

पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित 26 जून को गर्भ कल्याणक उत्तरार्ध, 27 जून को जन्म कल्याणक, 28 जून को तप एवं दीक्षा कल्याणक, 29 जून को केवलज्ञान कल्याणक तथा 30 जून को मोक्ष कल्याणक के साथ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से मांगलिक कार्यक्रम व सुबह 8:45 बजे से मुनिश्री की धर्मदेशना, दोपहर में मंचीय कार्यक्रम तथा सायं 6 बजे से शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के निमित देर संध्या मंगल आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक केवल धार्मिक महोत्सव ही नहीं बल्कि पंचकल्याणक मानव जीवन का आध्यात्मिक रूपांतरण का विज्ञान है। जिसमें गर्भ से लेकर जन्म, वैराग्य, दीक्षा, केवलज्ञान और मोक्ष तक की संपूर्ण यात्रा का दर्शन कराया जाता है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News