हमीरपुर, संवाददाता। एएसपी एके वर्मा ने कोर्ट में पैरवी करने वाले पैरोकारों के साथ मंगलवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान एएसपी ने सभी पैरोकारों से उनके कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा न्यायालयों में विचाराधीन महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पैरोकार अपने-अपने थानों एवं संबंधित विवेचकों के साथ समन्वय बनाए रखें, ताकि न्यायालय द्वारा मांगे गए अभिलेख, साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने, न्यायालय द्वारा जारी समन, वारंट एवं अन्य आदेशों का समयबद्ध अनुपालन कराने तथा लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक वाद की प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण करें तथा अभियोजन अधिकारियों एवं संबंधित विवेचकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। एएसपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक पैरोकार को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि गंभीर अपराधों, महिला एवं बाल अपराध, संगठित अपराध तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी नियमित समीक्षा की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play