आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: सतीश शर्मा – Live Hindustan

रामसनेहीघाट। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दो घटनाओं को गंभीर बताते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मिरकापुर गांव में मुख्यमंत्री के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर एक नाबालिग बालक को धमकाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया था। वहीं दूसरी घटना काशीपुर के निकट हुई, जहां एक बाइक सवार व्यक्ति पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दोनों घटनाएं सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला सम्मान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हरकत या बच्चों को धमकाने जैसी घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि कानून का राज कायम रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News