शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के दिए गए प्रभावी सुझाव पिलखुवा, संवाददाता। विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला के निर्देशन में हिंदी विषय पर हैप्पी क्लासरूम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन भाषा विशेषज्ञ हेमा मोंगा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यवहारिक विकास, सकारात्मक शिक्षण वातावरण और हिंदी भाषा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाना था।
कार्यशाला के दौरान हेमा मोंगा ने हिंदी शिक्षण की नवीन विधियों, भाषा कौशल विकास, रचनात्मक लेखन तथा पठन-पाठन को रुचिकर बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के लिए कहानी कथन, कविता पाठ, समूह चर्चा, शब्द खेल और परियोजना आधारित गतिविधियों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप भाषा शिक्षण में बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न रखे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यालय प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कार्यशाला को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए शिक्षकों से प्राप्त सुझावों को शिक्षण कार्य में अपनाने का आह्वान किया। वहीं निदेशक नदीश गुप्ता ने विशेषज्ञ हेमा मोंगा का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला की सफलता के लिए बधाई दी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play