n पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग गोंडा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव जगदेव नगरिया निवासी एक व्यक्ति ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 2026 को रिश्तेदार रौतन सिंह, उनके पुत्र योगेश उर्फ सचिन, भूपेंद्र सिंह और मनु चौधरी उनके घर आए। आरोपियों ने खुद को सेना में भर्ती कराने में सक्षम बताते हुए कहा कि उनके बेटे बिकल चौधरी की बीएससी पास होने के कारण सेना में नौकरी लगवा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
अनिल कुमार के अनुसार, आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने 17 जनवरी से 23 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 2,52,800 रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए। बाकी रकम नौकरी के बाद देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि न तो बेटे की नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए।
जब पीड़ित ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें गांव कारव में एक शादी में बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने पैसे होने से इनकार कर दिया और बदले में अपना फोन व बुलेट मोटरसाइकिल (यूपी 85 वी 1303) उन्हें दे दी। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी उनके खेत पर आए और जबरन बाइक व फोन ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 15 अप्रैल और 22 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब पीड़ित ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्यवाई की जाएगी।
नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगे
बरला। थाना बरला क्षेत्र में गृह मंत्रालय में डाटा ऑपरेटर की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 16 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के अनुसार, ग्राम कौरह निवासी नकुल चौधरी और उनके रिश्तेदार अंकित कुमार को करौरा सोसाइटी के सचिव एवन चौधरी उर्फ एवेन्द्र सिंह निवासी बुलंदशहर ने नौकरी का झांसा दिया था। आरोपी ने दोनों पीड़ितों से 8-8 लाख रुपये ऐंठकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब पीड़ित दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचे, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। आरोपी पिछले दो साल से पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहा था। एसएसपी के आदेश पर थाना बरला में आरोपी एवन चौधरी के खिलाफ मामला पंजीकृत कि है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play