50 रुपये में कैंट से गोदौलिया रोप-वे का सफर – Live Hindustan

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक रोप-वे पर सफर करने के लिए नगद भुगतान पर एक यात्री को 50 रुपये खर्च करने होंगे। वही किसी भी दो स्टेशन में बीच रोप-वे के सफर के लिए दस रुपए देने होंगे। शासन ने बनारस में रोप-वे के किराए पर मुहर लगा दी है। निर्धारित किराये में हर साल 1 अप्रैल से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसमें खास बात यह है कि ‘काशी स्मार्ट पास’ बनवाने वाले यात्रियों को किराए में 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। पास धारकों को कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक के लिए 40 रुपए देना होगा। दो स्टेशनों के बीच आठ रुपए किराया लगेगा। रोप-वे स्टेशनों पर यात्रियों को सामान रखने के लिए दो घंटे तक कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन इसके बाद 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लगेगा।

पर्यटकों के समूह के लिए प्रीमियम सेवा का भी प्रावधान किया गया है। इसमें प्रति यात्रा का किराया ₹2000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं किसी संस्था, समूह अथवा आयोजक की ओर से एडवांस बुकिंग आरक्षण कराने पर एक गोंडोला की प्रति यात्रा ₹1200 रुपये किराया देना होगा।

रोप-वे परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासन ने वाराणसी रोप-वे परियोजना के लिए किराया दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। यात्रियों के लिए किफायती किराया निर्धारित किया गया है।

कैंट से गोदौलिया तक 15 मिनट में सफर

कैंट से गोदौलिया तक रोप-वे से सफर करने में केवल 15 मिनट लगेंगे। करीब चार किलोमीटर के इस सफर में यात्रियों को जाम की झंझट नहीं झेलनी होगी। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में देश की यह पहली शहरी सार्वजनिक परिवहन रोप-वे परियोजना है। इसमें कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा एवं गोदौलिया में आधुनिक स्टेशन बनाए गए हैं। रोप-वे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी निगरानी, आग से सुरक्षा एवं डिजिटल माध्यम से टिकट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शॉर्ट बायो : वाचस्पति उपाध्याय
करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हूं। वर्तमान में हिन्दुस्तान वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
परिचय एवं अनुभव
वाचस्पति उपाध्याय हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वाराणसी यूनिट में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। करीब 15 वर्षों के अनुभव के साथ वर्तमान में नगर निगम, विकास प्राधिकरण और बिजनेस तथा आरएसएस बीट पर कार्य करते हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वाचस्पति उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत करियर्स 360 मैगजीन नई दिल्ली से किया। वर्ष 2010 में इस मैगजजीन में शिक्षा और करियर से जुड़े मुद्दों पर लेखन किया। इसके बाद वर्ष दिसंबर 2011 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान के हिन्दुस्तान जॉब्स में कार्य शुरू किया। फिर करीब छह माह बाद गुरुग्राम में जुलाई 2015 तक रिपोर्टिंग किया। अगस्त 2015 से वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएचयू से अर्थशास्त्र में स्नातक, इतिहास में स्नातकोत्तर करने के बाद मुंबई स्थित जर्नलिज्म मेंटर संस्था से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया। वर्तमान में नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, आरएसएस, बिजनेस बीट पर कार्य कर रहा हूं।
विजन
वाचस्पति उपाध्याय का मानना है कि पुष्ट होने वाले और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता इसकी आधारशिला है।
विशेषज्ञता
जनता के मुद्दों पर आधारित रिपोर्टिंग करना और जन समस्याओं का समाधान करते हुए अपने पाठकों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खबरें लिखना।
अपने बीट से इतर बड़े आयोजनों को प्रतिद्वंदी अखबारों की तुलना में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना।
इंटरनेशनल टेंपल कांक्लेव, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, पिछले वर्ष मुंबई में इंडिया मैरिटाइम वीक 2025 समेत बनारस की प्राचीन धार्मिक संस्थाओं के विशेष आयोजनों को बेहतर तरीके से लिखना।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News