Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में बना नया रिकॉर्ड, 7 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Mahakumbh 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लगे पूर्ण महाकुंभ का 13 जनवरी को शुरू हो चुका है। यह 26 फरवरी तक कुल 45 दिन चलेगा। आज 17 जनवरी की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचने लगे हैं। अब 29 जनवरी को शाही स्नान होगा, जिस दिन पहले अखाड़े बारी-बारी से स्नान करेंगे। फिर श्रद्वालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने के लिए प्रयागराज में 350 शटल बसें चलाई गई हैं। आइए आज महाकुंभ में पहले पवित्र स्नान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
दिव्य और डिजिटल महाकुंभ 2025 के पावन पर्व पर भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इस दौरान सुरक्षा और सुविधा के संगम के साथ यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

17 जनवरी को महाकुंभ 2025 के लिए चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी कर दी है।

दिनांक 17 जनवरी को महाकुम्भ-2025 के लिए चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों का विवरण।#mahakumbh2025 #kumbhrailseva2025 pic.twitter.com/9MWuVye6u9
महाकुंभ के नजदीक आते ही प्रयागराज के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी उछाल आया है। जिसके साथ ही इसके किराए में भी काफी उछाल आया है। इक्सिगो के अनुसार, दिल्ली से प्रयागराज के लिए एकतरफा टिकट की कीमतों में 21% की बढ़ोतरी हुई है, जो औसतन 5,748 रुपये पर पहुंच गई है।
महाकुंभ के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।

आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का अद्वितीय संगम, जहां करोड़ों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर मोक्ष और मंगल की कामना कर रहे हैं। #mahakumbh2025 pic.twitter.com/24riYKYVTz
महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में आस्था का महासमागम हो रहा है। 12 से 16 जनवरी (दोपहर 12 बजे) तक रिकॉर्ड 7 करोड़ से अधिक पूज्य संत और श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं।

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आस्था का महासमागम हो रहा है।12 से 16 जनवरी (दोपहर 12 बजे) तक रिकॉर्ड 07 करोड़ से अधिक पूज्य संत, श्रद्धालु और कल्पवासी पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। pic.twitter.com/BzInvVTONK

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News