MP Today Latest News Update 17 January 2025 LIVE: आज 17 जनवरी दिन शुक्रवार है. आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में कोहरा देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
MP Today Latest News Update 17 January 2025 LIVE: आज 17 जनवरी दिन शुक्रवार है. देर रात छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है. सीएम साय ने नक्सल विरोधी अभियान की सराहना की है. आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में रहेंगे. आज कहां रहेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव? मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.
CM Sai News: जानिए कहां रहेंगे सीएम साय
CM विष्णुदेव साय आज अलग अलग कार्यक्रम में होंगे शामिल,. 10 बजे CM हाउस में त्रिपक्षीय MoU कार्यक्रम में होंगे शामिल .कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए किया जाएंगे. 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे CM साय BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान कार्यक्रम में होंगे शामिल.
Bijapur Naxal Encounter: सीएम साय ने की नक्सल विरोधी अभियान की सराहना
छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय ने बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.