Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज – संगम तट पर लगे आस्था के महाकुंभ में 14 जनवरी को मकर संक्रांति की अमृत स्नान के मौके पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के रथ पर हर्षा रिझारिया के सवार होने पर साधु संतों में नाराज़गी है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के इस कृत्य को सनातन संस्कृति के विरुद्ध बताया है. स्वामी आनंद स्वरूप ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी से शिकायत भी किए जाने का दावा किया है। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा है कि रिल्स और फॉलोवर बढ़ाने के चलते वह ऐसा काम कर रहें हैं, जो सनातन संस्कृति के खिलाफ है। इतना ही नहीं स्वामी आनंद स्वरूप ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य पद से स्वामी कैलाशानंद को हटाने की भी मांग की है
Mahakumbh 2025 Live Updates: इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को पड़ रही है, और इसी दिन महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान होगा. संभावना है कि मौनी अमावस्या पर करीब 8-10 करोड़ संगम पर स्नान करेंगे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालुओं की संख्या जाएगी 45 करोड़ के पार! गुरुवार को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की. योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ महोत्सव…
आस्था का सैलाब अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ने लगाई डुबकी आस्था का महासंगम
#Mahakumbh2025
महाकुंभ महोत्सव… आस्था का सैलाब
अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ने लगाई डुबकी
आस्था का महासंगम#KumbhMela #AsthaKaSailab #KumbhSnan @JpSharmaLive pic.twitter.com/a5ei3v4Hns
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 17, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: 13 जनवरी को शुरु हुआ कुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा यह मेला हर 12 साल में आयोजित होता है और डेढ़ महीने तक चलता है. प्रयागराज में महाकुंभ के अलावा नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में भी कुंभ मेले का आयोजन होता है
Mahakumbh 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं. गुरुवार (16 जनवरी) को कुंभ मेले के चौथे दिन शाम पांच बजे तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.