Kotak Mahindra Bank का शेयर आज 3% लुढ़का, नोमुरा और जेफरिज हैं बुलिश, दिया ‘BUY’ टैग – Live Hindustan

मुख्य बातें

Kotak Mahindra Bank Share Price: आज सोमवार को शेयर बाजार में जारी उठा-पटक के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ से जुड़ी खबर का असर माना जा रहा है। भले ही कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का दाम नीचे चला आया हो लेकिन नोमुरा और जेफरिज ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का दाम आज बीएसई में 403.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 404.90 रुपये के स्तर पर भी पहुंचने में सफल रहा था। लेकिन इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का दाम 396.15 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

शनिवार को कोटक महिंद्रा बैंक ने दी जानकारी में बताया था कि नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। मौजूदा सीईओ और एमडी अशोक वासवानी फिर से नियुक्ति नहीं चाहते हैं। इसके पीछे उन्होंने निजी कारण बताया है। अशोक वासवानी ने कोटक महिंद्रा बैंक में 1 जनवरी 2024 को कार्यभार संभाला था। उन्होंने यह जिम्मेदारी उदय कोटक के बाद ली थी।

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार नोमुरा का कहना है कि बैंक के एमडी और सीईओ पोस्ट के लिए अनूप कुमार साहा सबसे उपयुक्त हैं। मौजूदा समय में साहा ऐसे बिजनेस को संभाल रहे हैं जो कोटक के लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजी का हिस्सा है। नोमुरा की रिपोर्ट के अनुसार साहा ने 14 साल तक आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड्स बिजनेस को संभाला। वहीं, 8 साल बजाज फाइनेंस को दिए। बता दें, जेफरिज को भी उम्मीद है कि अनूप कुमार साहा ही अगले व्यक्ति हो सकते हैं जिन्हें बैंक एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी दे। जेफरिज ने 450 रुपये का टारगेट प्राइस कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों के लिए सेट किया है।

बीते 6 महीनों के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की कीमतों में 7.59 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 9.66 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.43 प्रतिशत दाम नीचे आया है। बता दें, 5 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का दाम 16 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News