खेत में बिछाए तरंगित तार से झुलस गई किशोरी, भर्ती – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | बसंतपुर
ग्राम मिथिलापुर में एक ग्रामीण द्वारा मक्के के खेत में लगाए गए तरंगित तार की चपेट में आकर एक किशोरी आहत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम मिथिलापुर निवासी संतोष कुमार देवांगन मक्के के खेत को मवेशियों से बचाने जीआई तार का घेरा लगाकर उसमें पास के विद्युत ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दे दिया था। सोमवार देर शाम गांव की नीति कुमारी खेत तरफ गई थी। इसी दौरान वह तार के संपर्क में आ गई और करंट लगने से वहीं गिर गई। समय रहते आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे करंट के संपर्क से हटाया। इस बीच परिजन भी पहुंच गए और नीति को वाड्रफनगर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने खेत मालिक संतोष कुमार देवांगन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News