बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे बिहार का पहला पूर्ण एक्सप्रेसवे बनेगा, जो बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 के रूप में छह लेन की इस इस सड़क का दरभंगा सहित छह जिलों से सीधा जुड़ाव रहेगा, जो आने वाले समय में रोजगार, व्यापार तथा पर्यटन के लिए गेम चेंजर साबित होगा। दरभंगा जिले में इस प्रस्तावित सड़क के निर्माण कार्य की औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के बिहार के अधिकारयों को निर्देशित किए गए हैं। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने एनएचआई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर दृष्टि से इस सड़क की उपयोगिता आने वाले समय में वरदान साबित होने वाली है इसलिए इस परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जाए।
सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि 250 किमी की कनेक्टिविटी में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से बनेगा। जिसका राजमार्ग 22 से एनएच तक 27 तक सीधा जुड़ाव रहेगा।सांसद ने बताया कि पटना के साथ वैशाली, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, दरभंगा तथा सहरसा होकर पूर्णिया तक इसके बन जाने से बंगाल तक व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। छह जिलों, 29 प्रखंडों व ढाई सौ से अधिक गांवों से इस एक्सप्रेसवे के जुड़ाव होने से बंगाल के बाजारों तक कृषि व्यापार में तेजी आएगी जो रोजगार सृजन का मजबूत विकल्प बनेगा। 2028 के अंत तक इसको पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play