प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे समेत देशभर के रेलवे परिसरों में जल्द ही स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने नई नीति जारी करते हुए रेलवे स्टाफ क्वार्टर, वेंडर प्रतिष्ठान, निजी ठेकेदारों के कार्यालय, रेस्टोरेंट और यूनियन कार्यालयों सहित सभी ऐसे प्रतिष्ठानों को स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिए हैं, जहां बिजली खपत का शुल्क रेलवे की ओर से वसूला जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रयागराज मंडल की रेलवे कॉलोनियों और विभिन्न रेलवे परिसरों में बिजली खपत की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी। इससे बिजली उपयोग का वास्तविक आंकड़ा रियल टाइम में उपलब्ध होगा और मैनुअल मीटर रीडिंग पर निर्भरता समाप्त होगी।
रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि तेजी से विकसित हो रही तकनीक और ऊर्जा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। स्मार्ट मीटरों के जरिए बिजली खपत का डाटा सीधे प्राप्त होगा, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और राजस्व वसूली भी अधिक सटीक हो सकेगी।
वर्ष 2020 में जारी नीति के तहत रेलवे कर्मचारियों के आवासों को पहले चरण में इस व्यवस्था से बाहर रखा गया था, लेकिन अब रेलवे स्टाफ क्वार्टरों को भी स्मार्ट मीटर योजना में शामिल कर लिया गया है। इससे प्रयागराज समेत उत्तर मध्य रेलवे के हजारों रेलकर्मी आवास भी इस नई व्यवस्था के दायरे में आएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play