तृणमूल कांग्रेस और गर्लफ्रेंड कल्चर: पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हुई कार्रवाई पर नया विवाद खड़ा हो गया है। नदिया जिला परिषद की सदस्य और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता टीना साहा भौमिक के आवास पर हाल ही में हुई छापेमारी में भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है और विपक्षी दल भाजपा ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है।
टीना साहा भौमिक साल 2018 से नदिया जिला परिषद की सक्रिय सदस्य हैं। टीएमसी शासनकाल के दौरान ही उन्हें एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी मिली थी। हालांकि, उनकी इस नियुक्ति पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। तेहट्टा के दिवंगत टीएमसी विधायक तापस साहा ने खुद टीना साहा पर भ्रष्टाचार के जरिए अवैध रूप से नौकरी पाने का गंभीर आरोप लगाया था।
इसके अलावा, वह टीएमसी की महिला विंग (बंग जननी) की नदिया जिला अध्यक्ष भी थीं। इस पद पर रहने के दौरान उनका कोलकाता आना-जाना काफी बढ़ गया था, जहां विधाननगर के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता के साथ उनके करीबी संबंध स्थापित हुए।
इस बरामदगी के बाद भाजपा नेताओं ने टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस में गर्लफ्रेंड कल्चर बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जो अब खुलकर सामने आ रहा है।
दिलीप घोष ने कहा, “कई नेताओं की महिला मित्र भाग चुकी हैं, तो कई पकड़ी जा रही हैं। अब कानून अपना काम कर रहा है और सीआईडी उनकी तलाश में जुटी है। पहले अर्पिता मुखर्जी का मामला सामने आया था, अब और भी कई नाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि अगर किसी के पास जानकारी है तो वे सबूत दें। हम चाहते हैं कि बंगाल की अर्थव्यवस्था में भी ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की तरह शुचिता आए।”
दूसरी ओर शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के करीबियों के बिस्तरों के नीचे से और घरों से भारी मात्रा में संपत्ति, नकदी और कई किलो सोना मिलना अब आम बात हो गई है। बिना इस तरह के भ्रष्टाचार के कोई टीएमसी नेता कैसे हो सकता है?
इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी विधानसभा में खड़े होकर विपक्ष और टीएमसी के पूर्व इतिहास पर निशाना साधा। उन्होंने 23 तारीख को सदन में बोलते हुए कहा, “जैसे पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की महिला मित्र के यहां से करोड़ों की संपत्ति मिली थी, ठीक वैसे ही अब विधाननगर के पूर्व चेयरमैन की महिला मित्र के घर से भारी मात्रा में सोना बरामद हो रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह सारा सोना साल 2021 के बाद खरीदा गया था और बरामद किए गए सोने की सभी रसीदें भी मिल चुकी हैं।”
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play