राज्य चुनें
प्रयागराज में बड़ा ताजिया मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, सभी पक्षों को हाईकोर्ट ने सुनने के बाद फैसला सुरक्षित किया, दोपहर 2 बजे तक फैसला आने की उम्मीद।
प्रयागराज में बड़ा ताजिया मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, सभी पक्षों को हाईकोर्ट ने सुनने के बाद फैसला सुरक्षित किया, दोपहर 2 बजे तक फैसला आने की उम्मीद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026’ और ‘इन्वेस्टर रोडशो’ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे।
CM योगी का आज बैंगलोर दौरा, इन्वेस्ट यूपी के रोडशो में होंगे शामिल रोडशो के दौरान उद्यमियों के साथ सीएम करेंगे बैठक 12 बजे CM गूगल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक 12:15 पर CM योगी 7 उद्यमियों के साथ करेंगे मीटिंग CM रोडशो के दौरान यूपी में निवेश के लिए तैयार किए गए माहौल से उद्यमियों को करायेंगे परिचय UP में निवेश को लेकर उद्यमियों के साथ CM योगी की होगी चर्चा
कानपुर देहात
लखनऊ के दर्दनाक अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर उठ रहे है सवाल
लेकिन कानपुर देहात के सरकारी अस्पतालों की तस्वीर भी कम चिंताजनक नहीं है।
जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के पास अभी तक फायर विभाग की एनओसी नहीं है।
इन अस्पतालों में रोजाना हजारों मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं।
यहां इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, सीटी स्कैन और अन्य जरूरी सेवाएं संचालित होती हैं।
इसके बावजूद फायर सुरक्षा के कई मानक अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।
तस्वीरें बोल रही है कि कई अग्निशमन उपकरण भी खराब पड़े हैं।
अग्निशमन विभाग अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भी जारी कर चुका है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हरमीत सिंह का कहना है कि फायर सेफ्टी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सभी मानक पूरे होने के बाद ही फायर विभाग की एनओसी प्राप्त की जाएगी।
ऐसे में सवाल उठता है कि जिन अस्पतालों पर हजारों लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वे खुद कितने सुरक्षित हैं?
अब देखना होगा कि फायर सुरक्षा के इंतजाम समय रहते पूरे होते हैं या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागती है।
अग्निकांड मामले में नाम इन अधिकारियों पर कार्यवाही
18 अधिकारियों पर कार्यवाही
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन विहित प्राधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव का नाम भेजा है
इसके अलावा जोनल अधिकारी के रूप में तैनात रहे अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र सिंह, बी.पी. मौर्या, पी.सी. पांडेय एवं आनंद मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गयी है
इसी तरह सहायक अभियंता सुनील कुमार, गिरीश चंद्र शर्मा, अमर कुमार मिश्रा, आर.एस. सिंह, अनिल कुमार एवं संजय शुक्ला तथा अवर अभियंता जय प्रकाश नारायण,रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, अम्बरीश कुमार शर्मा, शिवानंद शुक्ला एवं हेमंत कुमार (निलंबित) के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गयी है
UP News Today Live Updates: आज रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस
CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अदम्य साहस, शौर्य की प्रतीक- योगी
‘वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस’
Lucknow Coaching Center Fire Updates: लखनऊ अग्निकांड के बाद रियलिटी चेक
#LucknowFire
लखनऊ अग्निकांड के बाद रियलिटी चेक
गाजियाबाद में नर्सिंग होम, 2 होटल भी सील
खामी पर 100 से ज्यादा कोचिंग संस्थान सील
वाराणसी में 8 कोचिंग संस्थान सील किए गए #LucknowFire #RealityCheck #FireSafety #Ghaziabad #Varanasi #CoachingInstitute #NursingHome #Zeeupuk… pic.twitter.com/1HUQJBPFxF
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) June 24, 2026
UP News Today Live Updates: गाजियाबाद में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या
विजय विहार कॉलोनी में आफताब पर ताबड़तोड़ हमला
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार
UP News Today Live Updates: मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली
तार चोरी के मामले में वांछित चल रहा था आरोपी
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कर रहा था कोशिश
आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
UP Election 2027: चुनाव पर जनता की क्या है राय?
#UPElection2027
चुनाव पर जनता की क्या है राय?
सुनिए नेता जी.. क्या चाहती है जनता ?
27 का चुनाव.. जनता का किस पर दांव ?
बिजनौर से ग्राउंड रिपोर्ट #UPElection2027 #Bijnor #GroundReport #JanataKiRai #ElectionSurvey #UPPolitics #zeeupuk @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/GYmHrhNV2I
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) June 24, 2026
UP News Today Live Updates: आज कर्नाटक के दौरे पर CM योगी
निवेशकों से मिलेंगे CM योगी
यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग में होंगे शामिल
यूपी की औद्योगिक नीतियों का प्रचार
Ayodhya Ram Mandir Chori Kand: अयोध्या दान मामले में बड़ा अपडेट
#RamMandir
अयोध्या दान मामले में बड़ा अपडेट
चंदा हेराफेरी मामले में जांच रिपोर्ट तैयार
SIT ने 113 लोगों के बयान किए दर्ज
20 से ज्यादा लोग जांच के घेरे में
CCTV रिकॉर्डिंग में सामने आई कमी
चंदा चोरी… SIT की शुरुआती रिपोर्ट ! #RamMandir #Ayodhya #RamMandirNews… pic.twitter.com/eCvSZjmqQQ
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) June 24, 2026
Lucknow Coaching Center Fire Updates: लखनऊ अग्निकांड पर बड़ी खबर
#LucknowFire
लखनऊ अग्निकांड पर बड़ी खबर
SIT की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा
कार्रवाई के लिए शासन को भेजी गई रिपोर्ट
एक्शन, गिरफ्तारियों का दौर जारी है! #LucknowFire #LucknowBreaking #SITReport #FireIncident #UPNews #BreakingNews #LatestNews #Zeeupuk pic.twitter.com/LLxWEPeTwl
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) June 24, 2026
UP News Today Live Updates: दोस्ती के नाम पर एक और हिंदू मारा गया !
#VipinMurderCase
दोस्ती के नाम पर एक और हिंदू मारा गया !
विपिन को तालिब ने बर्बरता से मार डाला !
विपिन..आनंद..सूर्या..एक महीने में 3 की हत्या!
दोस्ती के नाम पर बुलाया….कट्टरता का खंजर चलाया#VipinCase #MurderCase #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #PoliceInvestigation… pic.twitter.com/jtQKv5pKii
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) June 24, 2026
UP News Today Live Updates: मुहर्रम और आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट
DM और SP अंकुर अग्रवाल ने किया फ्लैग मार्च
खैराबाद थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवेदनशील इलाकों, बाजारों और चौराहों का किया निरीक्षण
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से किया संवाद
शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की अपील
UP News Today Live Updates: पुरानी रंजिश में दो दोस्तों को कार से कुचला, एक की मौत
अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई. ग्राम दौरारा में क्रिकेट मैदान के पास पैदल घर लौट रहे दो युवकों को कार सवार आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी. हादसे में 20 वर्षीय रामनिवास की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसका साथी सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हसनपुर-रहरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया, क्षेत्राधिकारी पंकज त्यागी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. स्थानीय विधायक के साथ अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ.
Lucknow Coaching Center Fire Updates: अलीगंज अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा
अभी तक कि एसआईटी जांच में सामने आई जानकारी, रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे धुंआ बाहर निकल सके. इमारत में असुरक्षित तरीके से अंदर ही एसी के आऊटर और अन्य बिजली के उपकरण लगे थे. प्रतिष्ठान के मैनेजर, डायरेक्टर व उनके सहयोगी और अन्य लोगों ने फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं की थी. बिल्डिंग में आकस्मिक रूप से निकलने व प्रवेश की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. भवन में जाने-आने का एक ही मुख्य रास्ता था अन्य कोई निकास द्वार या आकस्मिक द्वार नहीं था और बिजली की व्यवस्था अनियमित तरीके से थी. आरोपियों को पता था कि ऐसी आकस्मिक स्थिति में लोगों की जान जा सकती है बावजूद इसके आरोपियों ने जानबूझकर लापरवाही की. एसआईटी जांच में ये भी आया कि डोर लॉक होने की वजह से ही 15 लोग बाहर नही निकल सके. Lda ने एसआईटी को बताया है कि अलीगंज में जिस अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई, उस मामले में पांच जोनल अफसरों सहित 18 इंजीनियर दोषी पाए गए हैं. इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एलडीए वीसी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी गई.
UP News Today Live Updates: कानपुर में पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़
कानपुर के नौबस्ता थाना पुलिस ने हंसपुरम इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस की लूट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान चेन लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया. वहीं मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल आरोपी को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Lucknow Coaching Center Fire Updates: फायर सेफ्टी को लेकर समीक्षा बैठक
#LucknowFire
लखनऊ से बड़ी ख़बर
फायर सेफ्टी को लेकर समीक्षा बैठक
CM योगी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं
हर जिले में चलाया जाए सेफ्टी ऑडिट अभियान #LucknowFire #CMYogi #FireSafety #SafetyAudit #UPNews #BreakingNews #LucknowNews… pic.twitter.com/Qn3ZF7lbNe
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) June 24, 2026
UP News Today Live Updates: गौकशी मामले में फरार 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सैदनगली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
आरोपी पर गोवंश संरक्षण अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज
गैंगस्टर, एनडीपीएस, जानलेवा हमले सहित करीब 10 मामलों में था वांछित
UP News Today Live Updates: आगरा में रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
हादसे में लाखों का सामान जलकर राख
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
थाना रकाबगंज क्षेत्र के बिजली घर इलाके का मामला
UP News Today Live Updates: मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत दम घुटने से हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो मृतकों के शरीर पर ऐसी कोई गंभीर चोट नहीं मिली है, जिसे मौत का कारण माना जा सके. शरीर पर आग में झुलसने या जलने के भी स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले. हालांकि, कई मृतकों के चेहरे और आंखों के आसपास सूजन मिली है. वहीं नाक के अंदर कालिख और धुएं के कण पाए गए हैं. डॉक्टर्स ने जांच अधिकारियों को पोस्टमार्टम और मेडिकल परीक्षण के दौरान मिले इन तथ्यों की जानकारी दी है. उन्हें बताया गया कि बंद जगह में आग या धुएं की स्थिति बनने पर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैसों के प्रभाव से दम घुटने से युवक-युवतियां बेहोश हुए थे.
पूजा चौहान Zee News में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं.
UP Breaking News Live: 24 जून का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सभी 15 लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने इसका जिक्र किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों के शरीर पर ऐसी कोई गंभीर चोट नहीं मिली है, जिसे मौत का कारण माना जा सके. शरीर पर आग में झुलसने या जलने के भी स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले. अब अगर मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें..