'मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…', मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द – aajtak.in

Feedback
मुंबई की लोकल ट्रेन में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. भारी बारिश के बीच लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद रखने को लेकर हुए झगड़े में 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई. 
मृतक की पहचान मयंक रमेश लोहार के रूप में हुई है. मृतक की बहन ने आजतक से कहा कि मेरा भाई कभी किसी से बात नहीं करता था, वो ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा भी नहीं होता था, उसका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था, फिर भी उसे मार दिया. परिवार ने कहा कि ट्रेन में लोग हथियार लेकर क्यों चल रहे हैं, और बात बात पर लोगों की जान ले लेते हैं.
पुलिस के अनुसार, मयंक और आरोपी दोनों अंधेरी स्टेशन से फर्स्ट क्लास कोच में सवार हुए थे. यात्रा के दौरान तेज बारिश के कारण ट्रेन का दरवाजा बंद रखने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकालकर मयंक के पेट में वार कर दिया.
हमले में गंभीर रूप से घायल मयंक ट्रेन के डिब्बे में ही गिर पड़ा. वहीं, आरोपी बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर पहुंचने वाली थी, तभी आरोपी मौके से भाग निकला.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रात 11:22 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेज दिया गया.
बोरीवली जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने स्टेशन और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना बारिश के दौरान ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
कौन था मयंक?
मयंक लोहार विरार क्षेत्र का निवासी था और अंधेरी स्थित वेस्टसाइड स्टोर में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था. वह रोजाना अंधेरी से विरार के बीच लोकल ट्रेन से सफर करता था. सोमवार रात वह चर्चगेट से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में यात्रा कर रहा था. भारी बारिश के कारण रात करीब 10 बजे उसने एक सहयात्री से ट्रेन का दरवाजा बंद करने का अनुरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गया. 
आरोप है कि गुस्से में आकर दूसरे यात्री ने मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे चाकू मार दिया. इस हमले में मयंक की मौके पर ही मौत हो गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News