Rain Alert: यूपीवासियों के लिए खुशखबरी, इतने दिन में दस्तक देगा मॉनसून; इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी – Live Hindustan

Monsoon, Weather Update 24 June: उत्तर भारत में जारी गर्मी के बीच मॉनसून पर खुशखबरी आई है। अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है। इससे झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज (24 जून) का बताया कि मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और छत्तीसगढ़ व झारखंड के कुछ और हिस्सों में पहुंच गया है। अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद के दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी के बाकी और हिसों में और उत्तराखंड के कुछ अन्य हिस्सों में भी यह पहुंच जाएगा। यानी कि जो मॉनसून अब तक रुका हुआ था, वह अगले दो तीन दिनों में तेज रफ्तार से बाकी कुछ राज्यों को कवर करने वाला है।

उत्तर भारत की बात करें तो 24-29 जून के दौरान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और 24-28 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। इसके अलावा, 24-26 जून और 29-30 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली ओर पंजाब में, 24-25 जून और 29 से 30 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24-25 जून और 28-29 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 24-30 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होगी। 30 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी भारी बारिश होने वाली है। 24-25 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 24-25 जून व 29-30 जून के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और 60 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मध्य भारत की बात करें तो 24-30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 26-27 जून के दौरान विदर्भ, 24-28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश होगी।24-25 जून और 28-30 जून के दौरान विदर्भ, 29-30 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बरसात होगी। 24 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत में 24-30 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होने वाली है। 24 जून और 27-30 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 28-30 जून के दौरान झारखंड में, 28 जून को बिहार में, 24-25 जून और 28 जून को ओडिशा में बारिश होगी। 24-25 जून को मध्यम से लेकर जबरदस्त बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27-28 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश और कुछ जगह अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में भी 30 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम भारत की बात करें तो 24-30 जून के दौरान कोंकण, गोवा, 24 जून और 26-27 जून को मध्य महाराष्ट्र, 24-26 जून के दौरान मराठवाड़ा में काफी बड़े इलाके में बारिश होने वाली है। 25 जून और 28-30 जून को मध्य महाराष्ट्र, 27-30 जून के दौरान मराठवाड़ा, 24-30 जून के दौरान गुजरात और सौराष्ट्र व कच्छ में कहीं कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News