कोलकाता के तारातल्ला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया। हादसे के वक्त वहां करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे के विशाल ढेर के नीचे फंस गए …और पढ़ें
कोलकाता के तारातल्ला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा।
हादसे में कई मजदूर मलबे में फंसे।
सेना और बचाव दल राहत कार्य में जुटे, कंट्रोल रूम स्थापित।
जागरण ब्यूरो, कोलकाता। महानगर के तारातल्ला इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त वहां करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे, जो पलक झपकते ही मलबे के विशाल ढेर के नीचे फंस गए। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। सीएम शुभेंदु भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सेना को भी रेस्क्यू आपरेशन में उतार दिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, गोदाम में निर्माण का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा ढांचा ढह गया।-1782296455974.jpg)
चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे से अब तक 6-7 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। लोहे के भारी-भरकम बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।-1782296469775.jpg)
मलबे के नीचे अभी भी कई मजदूर
मिली जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे से अभी भी दबे हुए मजदूरों की दर्दनाक चीखें सुनाई दे रही हैं, जिससे अपनों की तलाश में जुटे लोगों का कलेजा कांप उठा है। राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नवान्न में कंट्रोल रूम खोल दिया है।
राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नवान्न में कंट्रोल रूम खोल दिया है। जिसके नंबर 1070, 8697981070, 033-22143526/22535185 हैं। इसके अलावा मौके पर पहुंचे राज्य के मंत्री इंद्रनील खां और भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता जिंदगियां बचाना है।
वहीं आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन ढांचा कमजोर हो गया था, हालांकि सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।