मुंद्रा की उड़ान शुरू कर किशनगढ़ बंद की – Live Hindustan

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। हिंडन एयरपोर्ट से मंगलवार को गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट के लिए पहली बार उड़ान शुरू हुई। वहीं, किशनगढ़ की उड़ान अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई है। दोनों उड़ान स्टार एयर की हैं। कंपनी के पास सीमित विमान होने के चलते किशनगढ़ की उड़ान रद्द की गई है। उड़ान योजना के तहत सरकार ने हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा सेक्टर को मंजूरी दी थी। स्टार एयर ने 88 सीटर विमान से हिंडन और मुंद्रा के बीच उड़ान शुरू की है। दोपहर 01:50 बजे मुंद्रा से प्रस्थान कर कर दोपहर 03:45 बजे उड़ान हिंडन पहुंची। वापसी में शाम 04:15 बजे हिंडन से प्रस्थान कर शाम 06:10 बजे मुंद्रा पहुंची। एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान होगी। मुंद्रा औद्योगिक शहर है। इसीलिए आम लोगों के साथ गाजियाबाद समेत एनसीआर के उद्यमी और व्यवसायियों को भी मुंद्रा की उड़ान का फायदा मिलेगा। उड़ान सेवा शुरू करने वाली कंपनी स्टार एयर को भी यही उम्मीद है। इसी कारण कंपनी ने किशनगढ़ की उड़ान बंद कर मुंद्रा की उड़ान शुरू की है。
25 अप्रैल को ही शुरू हुई थी। बीते साल से चल रही किशनगढ़ की उड़ान फरवरी में पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। 25 अप्रैल को ही इसे दोबारा शुरू किया गया था। इसी दिन कंपनी को मुंद्रा की उड़ान भी शुरू करनी थी, लेकिन मुंद्रा एयरपोर्ट के तैयार न होने से इसमें देरी हुई। अब मुंद्रा की उड़ान शुरू हुई तो किशनगढ़ की बंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि स्टार एयर के पास विमानों की संख्या सीमित है। बीते दिनों नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद कंपनी ने कई उड़ानें नोएडा से भी शुरू की हैं। इसीलिए मुंद्रा की उड़ान शुरू करने पर कंपनी को किशनगढ़ सेक्टर बंद करना पड़ा। किशनगढ़ के लिए 20 जून को अंतिम उड़ान भरी गई थी। निदेशक ने बताया कि कंपनी ने विमान कम होने का हवाला दे किशनगढ़ की उड़ान को बंद किया है। दोबारा शुरू होने के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News