गाजियाबाद, नतिन कौशिक। हिंडन नदी पुल के पास स्कूटी की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक युवक को दिल्ली रेफर कर दिया। उस युवक की 21 जून को मौत हो गई। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंदिरापुरम स्थित कनावनी में रहने वाले विक्की शर्मा ने शिकायत देकर बताया है कि 17 जून की रात करीब आठ बजे उनका भाई आलोकनाथ शर्मा कंपनी से काम करने के बाद ममेरे भाई अंशुक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह हिंडन नदी पुल के पास पहुंचे तभी बाइक में तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि स्कूटी चालक मौके से स्कूटी लेकर भाग गया।
दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां 21 जून को आलोकनाथ शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play