टूटी टाइल्स, गंदगी के बीच आज से चलेंगी कक्षाएं – Live Hindustan

बाराबंकी, संवाददाता। जिले में 2614 परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को कक्षाएं शुरू होंगी। छात्र व शिक्षक अव्यवस्थाओं के बीच स्कूल पहुंचेंगे। इनमें से 1528 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर लघु स्तर पर सुधार कार्य कराने के लिए बीएसए ने डीपीआरओ को सूची भेजी थी। लेकिन इनमें से अधिकांश विद्यालयों में सुधार कार्य नहीं किए जा सके। गुरुवार को गंदे शौचालय, टूटी टाइल्स व टोटी और गंदगी के बीच पठन पाठन का कार्य शुरू होगा। इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
सूरतगंज संवाद के अनुसार: शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय बिलौली पूरेलोकई परिसर में उगी जंगल झाड़ियों के बीच गुरुवार को कक्षाएं शुरू होंगी। यहां पर बाउंड्रीवाल तक नहीं है। बीते तीन वर्षो से दिव्यांगों के लिए बन रहा शौचालय आज भी अधूरा पड़ा है। स्कूल परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी है। जिससे यहां पर आए दिन सांप निकलते देखे जाते हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहा है कि शिकायत के बाद भी इस विद्यालय में सुधार नहीं हो रहा है।
सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार:शिक्षा क्षेत्र सिरौलीगौसपुर के ग्राम खजुरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाउन्ड्री नहीं है। सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर सड़क से सटे हुए इस विद्यालय में बाउंड्री न होने से बच्चों को खतरा बना रहता है। स्कूल के भवन पर तीन चार मोटे पेड़ लटक रहे हैं। जिससे भी भवन के साथ साथ बच्चों व अध्यापकों की जान को खतरा बना रहता है। प्रधानाध्यापक आशुतोष वर्मा ने पेड़ों को कटवाने की लिखा पढी की थी। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। परिसर में बने शौचालय काफी गंदे पड़े हैं। पेयजल की समस्या भी बनी है।
शहर के कमला नेहरू पार्क के पीछे चाचा नेहरू प्राथमिक विद्यालय है। यहां परिसर जंगल में तब्दील हो चुका है। शौचालय के पास झाड़ियां उगी हैं। जिससे शौचालय तक पहुंचना ही छात्रों के लिए मुश्किल काम है। विद्यालय में बिजली का कनेक्शन कटा है। जिसे अभी तक जोड़ा नहीं गया। जिससे इस भीषण गर्मी में छात्र व शिक्षकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को यहां पर अव्यवस्थाओं के बीच कक्षाएं चलेंगी।
सआदतगंज संवाद के अनुसार: शिक्षा क्षेत्र रामनगर के प्राथमिक विद्यालय भुहारा कला में शौचालय गंदे पड़े हैं। सीटें और टोटियां तक टूटी हैं। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं कंपोजिस्ट विद्यालय सआदतगंज में बुधवार तक साफ सफाई नहीं कराई गई थी। जबकि गुरुवार से कक्षाएं शुरू होंगी।
15 सौ से ज्यादा विद्यालय ऐसे हैं जहां लघु स्तर पर सुधार कार्य होने थे। जिसकी सूची डीपीआरओ कार्यालय भेजवा दी गई थी। गुरुवार से कक्षाएं शुरू हो रही हैं, कई स्कूलों में कार्य पूरा न होने की सूचनाएं मिली हैं। जिसको लेकर दोबारा विभाग को पत्राचार किया गया है।
– नवीन पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाराबंकी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News