खेल पदाधिकारी भ्रमण कर सुविधाओं का लें जायजा – Live Hindustan

स्थानीय खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों को करें प्रोत्साहन खेल विभाग के निदेशक ने जिला पदाधिकारियों को दिया निर्देश बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन ने बुधवार को पटना में सभी जिलों के खेल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में भ्रमण कर उपलब्ध खेल मैदानों व सुविधाओं का जायजा लें। क्षेत्र में खेल की कोई गतिविधि हो रही हो तो वहां जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाये। उन्हें बेहतर संसाधन मुहैया कराने का प्रयास करें।
निदेशक ने कहा कि खेल संरचनाओं के निर्माण से ही खेलों का विकास नहीं होगा। इसके लिए इन संरचनाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना होगा। इन्हें सक्रिय रखना होगा। विभाग का फोकस अब उपलब्ध खेल मैदानों, आउटडोर स्टेडियमों एवं अन्य खेल सुविधाओं को अधिकतम उपयोग में लाने और उन्हें खेल गतिविधियों का केंद्र बनाने पर है।
खेल गतिविधियों को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स क्लब पोर्टल को एक जुलाई से 15 अगस्त तक फिर से खोला जाएगा। इसके माध्यम से ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोग खेल क्लबों के गठन के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले इसके लिए 21,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस वर्ष की शुरुआत में चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई थी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दो अक्टूबर से दिसंबर तक राज्य में बड़े पैमाने पर खेल प्रतियागिताओं का आयोजन किया जाएगा। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News