नई दिल्ली, एजेंसी। एयर इंडिया के विमान के सोमवार रात पाकस्तिानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के मामले में दोनों पायलट और अमृतसर हवाई अड्डे पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) पर अंतरिम कार्रवाई की गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि चालक दल के सदस्य और एटीसी ने इस घटना की सूचना संबंधित नियामकों को नहीं दी, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें तैनाती से हटा दिया गया है। डीजीसीए ने कहा कि इस घटना के बारे में पाकिस्तान एटीसी प्राधिकरण से बातचीत की गई। आखिर में विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया और वह सुरक्षित दिल्ली में उतर गया।
पाकिस्तान ने अप्रैल 2019 से भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है।वहीं, एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि 22 जून को उड़ान संख्या एआई-479 दिल्ली से अमृतसर पहुंची थी और उतरने से पहले आस-पास के क्षेत्र में चक्कर लगाने की प्रक्रिया ‘गो-अराउंड’ के दौरान विमान सोमवार रात आठ बजे के करीब कुछ देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। हालांकि, इसका एहसास होते ही विमान तुरंत भारतीय सीमा में लौट आया। एयरलाइन ने कहा कि इस घटना की जानकारी संबंधित नियामक एजेंसियों को दे दी गई है और आंतरिक जांच भी की जा रही है। हालांकि, एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किस कारण से हुआ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play