मोसाद ने बनाया था मुनीर की हत्या का प्लान! पाकिस्तान ने इजरायल को दी नक्शे से मिटाने की धमकी, दावे से मचा हंग – India.Com

Munir: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हाल ही में स्विट्जरलैंड यात्रा के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की योजना बनाई थी. इजरायल के निशाने पर पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भी था. ब्राज़ीलियाई पत्रकार पेपे एस्कोबार ने ये दावा करके सनसनी फैला दी. अब पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों ने इस दावे को झूठा करार दिया है.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्कोबार लेबनानी-ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक कमेंटेटर मारियो नौफल के साथ पॉडकास्ट में शामिल हुए थे. इस बातचीत के दौरान ही एस्कोबार ने ये सनसनी मचाने वाला दावा कर डाला.

ब्राज़ीलियाई पत्रकार ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना को एक कथित इजरायली योजना के बारे में “विश्वसनीय खुफिया जानकारी” मिली थी, जिसमें मुनीर और अन्य पाकिस्तानी अधिकारियों को निशाना बनाया जाना था. ये अधिकारी हालिया अमेरिका-ईरान बातचीत से जुड़े राजनयिक कार्यों के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे थे.
एस्कोबार ने दावा किया कि यह कथित साजिश बर्गेनस्टॉक रिज़ॉर्ट में हुई बैठकों से जुड़ी थी. इस रिजॉर्ट में पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही थी. इन चर्चाओं का मकसद पश्चिम एशिया छिड़े ईरान, अमेरिका और इजरायल के युद्ध को खत्म करने की कोशिशों को आगे बढ़ाना था.

पॉडकास्ट के दौरान एस्कोबार ने कहा, “पाकिस्तानी सेना को बेहद विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि मोसाद, नेतन्याहू [इजरायल के प्रधानमंत्री] के आदेश पर, आसिम मुनीर और शायद स्विट्जरलैंड जाने वाले बाकी पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की हत्या की कोशिश की तैयारी कर रहा था.
एस्कोबार ने आगे आरोप लगाया कि इस्लामाबाद ने राजनयिक चैनलों के ज़रिए, शायद ओमान के ज़रिए, इजरायल को चेतावनी भेजी. एस्कोबार ने कहा, “तो पाकिस्तान ने अपने आम बिचौलियों के जरिए सीधा संदेश भेजा… मेरा अंदाज़ा है कि इस मामले में वह ओमान होगा… इजरायल को कहा गया कि अगर आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल को छुआ, तो हम आपको नक्शे से मिटा देंगे, बस बात खत्म.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने तुरंत इस आरोप का खंडन किया. पाकिस्तानी समाचार चैनल एआवाई न्यूज के चेयरमैन कामरान खान ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी का हवाला दिया, जिन्होंने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया और कहा कि यह दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत था.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News