विभागों में हिंदी का ज्यादा करें प्रयोग – Dainik Bhaskar

एजुकेशन रिपोर्टर| बोधगया
संस्थान के सभी विभागों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने को लेकर आईआईएम बोधगया में बुधवार को ‘तथागत’ कक्षागृह में प्रथम तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया। आकाश प्रियदर्शी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (स्थानापन्न) के मार्गदर्शन में आयोजित इस हिन्दी कार्यशाला का संचालन करते हुए राजू प्रसाद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (राजभाषा एवं प्रशासन) ने स्वागत भाषण में संस्थान के सभी विभागों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए हिंदी में टिप्पणी, आलेखन, पत्राचार, संघ की राजभाषा नीति, अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दैनिक कार्यालयी कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण और व्याख्यान दिया गया। इसके साथ ही सभी को त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक प्रगति रिपोर्ट तथा वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट में मांगे गए अपेक्षित जानकारियों को समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से भरने तथा वार्षिक कार्यक्रम 2026–27 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News