Indian Railways: उधमपुर-खड़गपुर के बीच आज चलेगी ये समर स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग – AajTak

Feedback
नॉर्दन रेलवे के जम्मू डिवीजन ने गर्मी के मौसम में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जो पूरी तरह आरक्षित होगी. यह समर स्पेशल ट्रेन 26 जून को शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन (उधमपुर) से खड़गपुर के लिए रवाना होगी.
रेलवे के मुताबिक, 21 कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार रात 9:30 बजे उधमपुर से रवाना होकर 28 जून दोपहर 12:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी. यात्रा के दौरान यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को आसानी होगी.
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन के ठहराव 
यह ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सुल्तानपुर जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, कोडरमा, गोमोह, आद्रा, बैंकुरा और मिदनापुर स्टेशन पर रुकेगी.
सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि गर्मियों में जम्मू क्षेत्र से पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ जाती है.  इसलिए इस स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके. यह ट्रेन जम्मू क्षेत्र को पूर्वी भारत से सीधा कनेक्शन देगी. अगर जरूरत पड़ी तो और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें. साथ ही, इस स्पेशल ट्रेन में लिनन (बेडशीट) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News