1 से 3 जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगी जापान की PM ताकाइची, व्यापार और रक्षा संबंधों पर होगी चर्चा – Jagran

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अगले हफ्ते भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी। इस दौरान व्यापार, निवेश और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को मजबू …और पढ़ें
जापान की PM ताकाइची अगले हफ्ते आएंगी भारत (फाइल फोटो)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अगले हफ्ते भारत के तीन दिन के दौरे पर आएंगी। इसका मकसद व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करना है।
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर ताकाइची एक से तीन जुलाई तक आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। यह दौरा 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए होगा।
मंत्रालय ने कहा, “यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने का मौका देगा। इससे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का भी अवसर मिलेगा।”
यह प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा अगस्त 2025 में 15वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के टोक्यो दौरे के बाद हो रहा है। यह दौरा भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News