IMD Weather Update 27 June: मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत 16 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी है. जिन राज्यों पर असर दिखेगा उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. चलिए इस खबर में आपको कल यानी शनिवार (27 जून) के मौसम के बारे में बताते हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री थोड़ी देर से होगी. अब इसके जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, 27 जून से प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज रहेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
वहीं, उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में 29 जून से तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है.
बिहार में 28 जून तक हल्की बारिश के बाद 29 जून से कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है.
राजस्थान में भी 27 से 29 जून के बीच बारिश, तेज हवाओं और आंधी का असर दिखाई देगा. कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अनुमान लगाया गया है. कुछ इलाकों में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
तमिलनाडु में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर तेजी से दिखेगा. राज्य के कई जिलों में 27 और 28 जून के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा का अलर्ट है. वहीं, उत्तराखंड के कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में भी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED