Delhi Crime News: महिला को लेकर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर तेजाब फेंक जलाया चेहरा – Zee News Hindi

 Delhi News: दिल्ली के बवाना इलाके में एक महिला को लेकर 2 दोस्तों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक दोस्त ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में पीड़ित का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया है. पीड़ित व्यक्ति उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पु
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली के बवाना इलाके में एक महिला को लेकर 2 दोस्तों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक दोस्त ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में पीड़ित का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया है. पीड़ित व्यक्ति उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 8 जनवरी की रात को हुई, जब 26 वर्षीय प्रकाश पर उसके केमिस्ट शॉप के बाहर एक कार से तेजाब फेंका गया.

क्या है पूरा मामला? 
पुलिस का कहना है कि यह हमला बदले की भावना से किया गया था, क्योंकि मुख्य आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही महिला के साथ रिश्ते में थे. आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय मुकेश, 24 वर्षीय दीपांशु और सूरज के रूप में की गई है. दीपांशु ने ही तेजाब फेंका था. पुलिस के अनुसार, 1 साल पहले महिला को लेकर पीड़ित और मुकेश के बीच विवाद हुआ था. यह हमला बदला लेने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ेंDelhi Election: पटपड़गंज से नामांकन भरने वाले अवध ओझा पर है 80 लाख रुपये का कर्जा

केमिकल सप्लाई करने वाले पर कार्रवाई 
इस हमले में पीड़ित की दाहिनी आंख की रोशनी भी प्रभावित हो गई है. वहीं पुलिस का यह भी बताया ये हमला बदला लेने के लिए किया गया था. साथ ही केमिकल सप्लाई करने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!
यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
 

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News