Meesho पर बिक रहे थे जॉकी से मिलते-जुलते नाम वाले प्रोडक्ट, HC ने दिया ये आदेश; 36 घंटे का अल्टीमेटम – Live Hindustan

दिल्ली हाई कोर्ट ने ई-कॉमर्स प्लटेफॉर्म मीशो (Meesho) को ऐसे प्रोडक्ट की लिस्टिंग हटाने के लिए कहा है जो कि अमेरिकन अंडरगारमेंट्स मेकर जॉकी (Jockey) के ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर रही हैं। इस मामले में जॉकी ने कोर्ट का रुख किया था और कहा था कि मीशो के प्लेटफॉर्म पर कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नाम के प्रोडक्ट की लिस्टिंग की गई है।

बार एंड बेंच के मुताबिक, कोर्ट ने इस मामले में 29 मई को अंतरिम आदशे जारी किया था। आदेश जारी करते हुए जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि जॉकी ने पहली नजर में उन विक्रेताओं के खिलाफ ट्रेडमॉर्क उल्लंघन को साबित किया है जो उनके रजिस्टर्ड ट्रेडमॉर्क से मिलते-जुलते नाम से प्रोडक्ट बेच रहे थे।

कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों द्वारा एक ही जैसे नाम का इस्तेमाल धोखा देने जैसा है। इससे ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति भी पैदा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि ग्राहकों का वर्ग और मार्केट एक ही हैं।

बार एंड बेंच के मुताबिक जॉकी ने इस साल मामले में जनवरी में कोर्ट का रुख किया था। जॉकी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनके रजिस्टर्ड ट्रे़डमार्क के नाम से मिलते जुलते प्रोडक्ट जैसे “JOYKE”, “JOYEBEE”, “JOYESS” and “JOJOKE” को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जा रहा है। जॉकी ने अपनी निजी जांच के बाद कोर्ट में यह भी दावा किया कि ट्रेडमॉर्क का उल्लंघन करने वाली एक कंपनी ने तो ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।

कोर्ट को बताया गया कि मीशो ने कोर्ट के आदेश के बिना ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग हटाने से मना कर दिया था। वहीं कंपनियों ने उनके उस लेटर को भी नजरअंदाज किया जिसमें उन्हें इस काम को बंद करने और रोकने के लिए कहा गया था।

कंपनी की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मीशो को आदेश मिलने के 36 घंटे के भीतर अपने प्लेटफॉर्म की वेबसाइट से जॉकी के ट्रेडमॉर्क का उल्लंघन कर रहे प्रोडक्ट्स के यूआरएल को ब्लॉक करने निर्देश दिया और अंतरिम आदेश जारी किया। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश मिलने के चार हफ्ते के भीतर मीशो से उल्लंघन करने वाली कंपनियों की डिटेल भी मांगी है। मामले में अब अगली सुनवाई अब 24 सितंबर को होगी।

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय ‘विषय विशेषज्ञ’ बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News