उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 27 जून को नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे को देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान कई प्रमुख रास्तों पर कुछ समय के लिए रूट डायवर्जन रहेगा. पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. अगर आप शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे या नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले हैं, तो पहले से अपना रूट जरूर देख लें.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 27 जून को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली से गौतमबुद्धनगर आने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री बिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर से बंद रहेगी. इन वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा. पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि बिना जानकारी के सफर शुरू न करें. इससे जाम में फंसने से बचा जा सकेगा और यात्रा आसान रहेगी.
चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-9, एनएच-24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. डीएनडी से आने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर दूसरा रास्ता अपनाना होगा. वहीं कालिंदी कुंज से आने वाले वाहन भी एनएच-9, एनएच-24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकेंगे. जरूरत पड़ने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड भी खोली जाएगी.
आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों को ट्रैफिक ज्यादा होने पर जेवर टोल से पहले अलीगढ़ की ओर मोड़ा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर वाहनों को जेवर कस्बा, सबीता अंडरपास, खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर के रास्ते भेजा जाएगा. वहीं परी चौक से आगरा जाने वाले वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो गोलचक्कर, 130 मीटर रोड, सिरसा गोलचक्कर और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे. इससे मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी, मीडिया, अधिकारियों, कर्मचारियों, बसों और आम लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है. सेक्टर-8, सेक्टर-10 यीडा और सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं. एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और दूसरी आपातकालीन सेवाओं को बिना रोक-टोक आने-जाने दिया जाएगा. अगर किसी को ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी चाहिए या परेशानी हो तो वह ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकता है. पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED