रिवाईज – तेल्हाड़ा में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या – Live Hindustan

तेल्हाड़ा में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या देर रात में शादी समारोह से घर लौट रहे थे बुजुर्ग बेटी ने तीन लोगों के खिलाफ करायी हत्या की एफआईआर फोटो : हत्या-बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में शुक्रवार को परिजनों से पूछताछ करते हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज। एकंगरसराय, निज संवाददाता।

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के शिवशंकरपुर गांव के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली उनके पेट के आर-पार हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पटना में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी। मृतक चिकसौरा थाना क्षेत्र के पाल बिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय सूरत पासवान थे। उनकी बेटी रिंकी कुमारी ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी है। उन्होंने जातिसूचक गाली देने का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कुछ लोग आपसी रंजिश की भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, हत्या का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। भोज के लिए गये थे पड़ोस के गांव : भतीजे निरंकु पासवान ने बताया कि गुरुवार की शाम पड़ोस के गांव शिवशंकरपुर में रामबाबू यादव की पोती की शादी थी। चाचा वहां भोज के लिए वहां गये थे। काफी देर रुकने के बाद वहां से करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। बेटी का कहना है कि घर लौटने के दौरान गांव के ही तीन लोगों ने जातिसूचक गाली दी। इसका विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गये। आरोपितों से पहले से ही रंजिश चल रही थी।

किया गया रेफर : जख्मी को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया। पावापुरी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। तब परिजनों ने उन्हें बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से भी चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। दर्ज हुई प्राथमिकी : सूचना पाकर हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की गयी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जमा किया है। घटना का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News